जुआ फड़ मे पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार

रीवा। शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ में छापेमार कार्रवाई करते हुए फड़ संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश के 52 पत्ते सहित 10 हजार की नगदी भी बारामद की है, वही कार्रवाई के दौरान कई अन्य जुआरी मौके से भाग खड़े हुए. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में स्थित नया तालाब के समीप हरिजन बस्ती में की गई है. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नया तालाब के समीप स्थित बस्ती में जुए की फड़ संचालित की जा रही है. जहां ताश के पत्तों पर लोग हारजीत की बाजी लगातें है.

उक्त सूचना के बाद आज थाना प्रभारी ने अपनी हमराह टीम के साथ दबिश देते हुए मौके से जुआ फड़ के संचालक सहित तीन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों सहित 10 हजार की नगदी भी बारामद की है. फिलहाल मामले में पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाश अभी जारी है. गौरतलब है कि रविवार को जुआ फड़ का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस भी सवाल खड़े हो रहे थे. लोगो का तो यहा तक कहना था कि यह खेल पुलिस के संरक्षण में ही चल रहा है. यही वजह है कि कार्यवाही नही हो रही है.

Next Post

विधिक जागरूकता शिविर में कैदियों ने जाने अपने अधिकार

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष कृष्णमूर्ति मिश्र के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल, जबलपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसपर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति वर्मा ने बताया कि बंदियों को अनेक […]

You May Like