
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुख़र्जी भवन पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में हुई. भाजपा के पितृ पुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक विनय जैन ने मण्डल स्तर पर होने वाले आगामी प्रशिक्षण शिविर पर विस्तृत जानकारी दी.
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविर पर जानकारी देते हुऐ बताया कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न सिर्फ भाजपा के मूल विचारों से परिचित होते है अपितु इनका आत्मसात कर एक अनुशासित नागरिक होने का परिचय इस समाज को देते है। शिविर में मण्डल में रहने वाले सभी स्तर के कार्यकर्त्ता अनिवार्यतः सम्मिलित होंगे, जिन्हे रात में भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रुकना होगा.
इसी तरताम्य में कल भगत सिंह मण्डल में इस प्रशिक्षण शिविर का आगाज होगा.
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, दीपक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे एवं सभी मंडलो के बैठक प्रभारी, सहयोगी आदि उपस्थित रहे.
