
उज्जैन। 18 को भारत-न्यूजीलैंड के इंदौर में होने वाले मैच से पहले कोच गौतम गंभीर, खिलाड़ी केएल राहुल ने महाकाल के दर्शन किए। गौतम और बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भस्मारती में शामिल हुए। तीनों ने भगवान महाकाल से टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। फिल्म एवं टीवी सीरियल अभिनेता दिलीप जोशी ने भी महाकाल दर्शन किए। इधरमकर संक्रांति पर गौरखपुर के भक्त अनिल ने महाकाल मंदिर पुरोहित पंडित नवनीत शर्मा व पंडित रूपम की प्रेरणा से 684 ग्राम चांदी से बना मुकुट दान किया।
