सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण में मोदी सरकार के 11 वर्ष:भारत

ग्वालियर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेहतर कार्य किया है।
श्री कुशवाह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 11 वर्षो में जहां देश ने प्रगति और विकास किया। वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिन रात परिश्रम करके देश को उत्तरोतर उंचाईयों पर पहुंखया। विकास के साथ ही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के प्रयास किये। उन्होंने बताया कि देश ने वोकल फार लोकल के साथ देश की अर्थव्यवस्था जो 10 से 12 वे स्थान पर थी उसे पांचवे स्थान पर लाया गया। वहीं स्टार्टरअप की सहायता से 1 6 के साथ 11 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। साथ ही एमएसएमई के माध्यम से 34 प्रतिशत युवाओं को लाभ दिया गया। वहीं रक्षा के क्षेत्र में हेलीकाप्टर, आकश, ब्रहमोस जैसी मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है। और रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत की दिशा में कदम को बढाया। इतना ही नहीं हाल ही में आपरेशन सिंदूर के तहत इन मिसाइलों ने अपनी भूमिका निभाई और पाकिस्तान में बैठे आतंक के ठेकेदारों के 9 कैम्पों को नेस्तनाबूत कर दिया।
साथ ही गांव के विकास को भी प्रधानमंत्री मोदी ने बढावा दिया। गांवों में जहां मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बढाया दिया। जहां देश में कुछ पांच एम्स अस्पताल थे जो आज बढकर 23 हो गये है। गरीबों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 16 हजार जन औषधि केन्द्र खोले गए। इससे मंहगी दवाएं भी अब उचित मूल्य पर
मुहैया करायी गई।
देश भर में 136 वंदेभारत रेलों का संचालन कराया। वही 230 मेट्रो शहरों को विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराये गये। वहीं महिलाओं को भी लाभ पहुंचाया है। शिक्षा के क्षेत्र में आईआईएम, आईआईटी भी खुलवाये। ग्वालियर में भी डबल इंजन की सरकार से विकास किया जाएगा। ग्वालियर को नये पुल बनवाये जा रहे है। वहीं देश की ताकत को बढावा दिया है।

Next Post

यादव ने अद्भुत खगोलीय घटना देखी

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली अद्भुत खगोलीय घटना डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में देखी। डॉ. यादव ने शंकु यंत्र पर परछाई परिचालन व्यवस्था में शून्य होती परछाई को देखा और उपस्थित सभी को सूर्य परिचालन से समय परिवर्तन […]

You May Like