भोपाल: नवरात्रि के अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति ने चौरागढ़ पर्वत की थीम पर भव्य दुर्गा पंडाल तैयार किया है। यहां मां भगवती की 13 फीट ऊंची शेरावाली प्रतिमा विराजमान है। झांकी में पर्वत पर आदि योगी स्वरूप में भगवान शिव, बहते झरने, पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों को दर्शाया गया है। इसके जरिए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
समिति ने मां भगवती को ‘जगत अम्मा’ नाम दिया है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि मां किसी एक स्थान की नहीं, बल्कि पूरे जगत की मां हैं। पंडाल में नौ दिनों तक वैदिक विधि-विधान से पूजन, सच्चंडी पाठ और सहस्रार्चन किया जा रहा है। इस भव्य झांकी को तैयार करने में करीब 10 से 12 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च हुआ है। मां भगवती की प्रतिमा पर लगभग 75 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Next Post
मेन्सिक को हराकर शंघाई क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुँचे जिया
Tue Oct 13 , 2026
शंघाई,13 अक्टूबर (वार्ता) एक और हाई-प्रेशर पल। 2026 में आर्थर जिया का एक और शानदार प्रदर्शन। 21 साल के इस फ़्रेंच खिलाड़ी ने मंगलवार को दुनिया के नंबर 15 खिलाड़ी जैकब मेन्सिक को 7-6(4), 6-4 से हराकर रोलेक्स शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बनाई। इस तरह वे अपने शानदार […]

You May Like
-
8 months ago
बुर्किना फासो में सभी राजनीतिक दलों पर लगा प्रतिबंध
-
7 months ago
सूने घर से जेवर, नकदी ले गए चोर