
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 20 से 22 फरवरी तक हुई तीन दिवसीय गिद्ध गणना पूरी हो गई। इस साल 276 साथ- साथ मोबाइल ऐप का भी उपयोग किया गया। इससे आंकड़े सीधे दर्ज हुए, जिससे मुख्यालय स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग और विश्लेषण संभव हो सका।
237 देशी और 14 इजिप्शियन प्रजाति
गिद्ध दर्ज किए गए, जिनमें चार प्रजातियां शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 29 कम है, जब 2025 में 305 गिद्ध मिले थे। यह गणना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चार उप वनमंडलों के नौ परिक्षेत्रों की कुल 139 बीटों में की गई। इस कार्य में 400 से अधिक फील्ड स्टाफ और लगभग 60 अधिकारी व वरिष्ठ वनकर्मी शामिल थे, जिन्होंने मौके पर रहकर निगरानी की। इस बार गिद्ध गणना के लिए पारंपरिक प्रपत्रों के गणना के दौरान रिजर्व क्षेत्र में चार प्रजातियों के गिद्ध दर्ज किए गए। इनमें 17 राज गिद्ध, 237 देशी गिद्ध, 14 इजिप्शियन गिद्ध और 8 सफेद पीठ गिद्ध शामिल हैं। इनकी उपस्थिति विभिन्न परिक्षेत्रों के 38 स्थलों पर दर्ज की गई। नियमानुसार केवल बैठे हुए गिद्धों को ही गिनती में शामिल किया गया; उड़ते हुए गिद्धों को नहीं गिना गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि गिद्ध जंगल को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गिद्धों ने कई स्थानों पर अपना रहवास बनाया हुआ है। वन विभाग के अनुसार, चार प्रजातियों के गिद्धों की मौजूदगी बांधवगढ़ के स्वस्थ पारिस्थितिकीय तंत्र और समृद्ध जैव विविधता का संकेत है।
