‘कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा’, युवक ने टावर पर चढ़कर दी धमकी

भिंड: मामला भिंड का है, पैर लड़खड़ा रहे थे, लेकिन इरादे आसमान छू रहे थे. एक युवक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर की चोटी पर जा बैठा और चिल्लाने लगा. ‘कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा’, इसके बाद जो हुआ, वो किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था. जहां, एंडोरी थाना क्षेत्र के मनोहर पुरा निवासी रामदास जाटव अचानक भिंड रोड स्थित एक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए. इस घटनाक्रम ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. टावर की चोटी पर बैठकर रामदास जोर-जोर से जान देने और कूदने की धमकियां देने लगे, जिसे देखकर नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और पारिवारिक विवाद के चलते नाराज बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक समझाइश, मिन्नतों और भरोसे के बाद किसी तरह रामदास को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों की सांसें अटकी रहीं, वहीं पूरे घटनाक्रम ने इलाके में थ्रिलर फिल्म जैसा माहौल बना दिया. जब पुलिस ने पूछा कि ‘भाई, इतनी ऊंचाई पर नेटवर्क ढूंढ रहे थे या यमराज को, तो रामदास का दर्द छलक पड़ा.

कहानी में ट्विस्ट ये है कि इस पूरे ड्रामे के विलेन कोई बाहरी नहीं, बल्कि खुद उनके पिता रामस्वरूप हैं. आरोप है कि पिता ने पुश्तैनी जमीन तो बेच दी, लेकिन बेटे को फूटी कौड़ी तक नहीं दी. बस, इसी ‘अन्याय’ के खिलाफ रामदास ने पहले ठेके का रुख किया, फिर टावर का. पिताजी ने हिस्सा नहीं दिया तो नहीं दिया, लेकिन अब गोहद चौराहा पुलिस रामदास को उनके हिस्से की कानूनी कार्रवाई जरूर देने जा रही है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि पारिवारिक विवाद घर की चारदीवारी में सुलझाएं, अगर ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा करेंगे, तो अगली जगह टावर नहीं, हवालात होगी

Next Post

श्योपुर में हिंसा भड़की, भीड़ का पुलिस पर हमला, थाने में तोड़फोड़, किसान की मौत के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sun May 24 , 2026
श्योपुर: श्योपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक आदिवासी किसान की हत्या कर दी गई। इसके बाद हिंसा भड़क गई। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कराहल थाने का घेराव कर दिया, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। हालात […]

You May Like