कम वसूली पर सहायक निरीक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी गई

रीवा।नगर निगम आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने राजस्व, जलकर सहित विभिन्न विभागो की समीक्षा की. 50 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली होने पर निरीक्षको की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये है. वही वार्ड प्रभारी को नोटिस दी गई है.

बैठक के दौरान सप्ताहिक लक्ष्य के अनुरूप 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों की एक वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए. वार्ड 12 के वार्ड प्रभारी का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए. साथ ही बड़े बकायादारों को तत्काल नोटिस जारी कर राशि जमा कराये जाने एवं जिन बडे बकायादारो द्वारा राशि जमा नही की जाती है उन पर सितम्बर माह से कुर्की कराये जाने के निर्देश दिए. उपराजस्व निरीक्षक सुधांशू विश्वकर्मा द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. आवासीय भवनों के सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूली की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए. बैठक मे आउटडोर मीडिया पर चर्चा करते हुये शहर में बिना अनुमति के लगाये गये होर्डिंग, बैनर पर आउटडोर मीडिया विज्ञापन 2017 के तहत वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, रामनरेश तिवारी, केएन साकेत, सहायक राजस्व अधिकारी रावेन्द्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रविप्रकाश मिश्र एवं वार्ड प्रभारी के साथ राजस्व अमला मौजूद रहा.

Next Post

लव जिहाद फंडिंग केस: फरार पार्षद अनवर कादरी पर इनाम बढ़ा, अब 40 हजार

Fri Aug 8 , 2025
इंदौर. लव जिहाद फंडिंग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम दोगुना कर दिया है. पहले घोषित 20 हजार रुपए का इनाम बढ़ाकर अब 40 हजार रुपए कर दिया है. कादरी पर लव जिहाद से जुड़ी फंडिंग गतिविधियों में […]

You May Like