ब्लॉक कांग्रेस ने तीन मंत्रियों का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

पानसेमल। नगर में खेतिया सेंधवा स्टेट हाईवे पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के निकट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,मंत्री विजय शाह एव मंत्री राजेंद्र शुक्ल के चित्र को लेकर पुतला दहन किया,साथ ही मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठाई है।कांग्रेस के पदाधिकारी एवं अनुसांगिक संगठन सोसायटी के निकट एकत्रित हुए जहां से नारेबाजी कर वे बस स्टैंड तक पहुंचे।पुतला दहन के दौरान पुलिस बल एवं फायर फाइटर वाहन मौके पर मौजूद रहा।जिसके बाद मुख्य मार्गो से नारेबाजी कर वे पुलिस थाने के निकट पहुंचे जहां आगामी आयोजनों को लेकर सभी ने चर्चा की।इस दौरान PCC सदस्य अजय मिश्रा,जनपद सदस्य मोतीराम सोलंकी,अखिल भारतीय कांग्रेस के नेशनल कार्डिनेटर पोरलाल खरते,महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुभद्रा परमार,प्रदेश सह सचिव प्रकाश खेड़कर,आदिवासी किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटा खेड़कर,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी,वरिष्ठ नेता किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव शितोले,वरिष्ठ नेता प्रकाशसिंह राजपूत,राधेश्याम जगताप,किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मयूर परमार युवक कांग्रेस विधानसभा प्रभारी विवेक चौधरी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषराव शितोले,ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल,पूर्व सरपंच बाबूलाल मोरे,चंपालाल नावडे,संदीप छाबड़ा,दारासिंह सोलंकी,महेश चौहान,विष्णु राठौड़,मनोज चौहान,निलेश चौहान,सहित ग्रामीण एवं नगर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

पिपरखड़ में नवविवाहिता समेत दो ने की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप

Sun Feb 22 , 2026
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के पिपरखड़ गांव व चकरिया में अलग-अलग स्थानों पर नवविवाहिता सहित दो लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी 23 वर्षीय […]

You May Like