जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट’ ने भी अलगावादी विचारधारा छोड़ी: शाह

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) जम्मू कश्मीर में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेन्स से जुड़े एक और संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट ने अलगावादी विचारधारा को छोड़कर देश की एकता के प्रति एकजुटता की घोषणा की है।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट के इस निर्णय के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में अलगाववाद को खारिज करने वाले संगठनों की संख्या बढकर 12 हो गयी है।

 

श्री शाह ने कहा , “ मोदी सरकार के तहत जम्मू-कश्मीर में एकता की भावना व्याप्त है। हुर्रियत से जुड़े एक अन्य संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट ने अलगाववाद को खारिज करते हुए भारत की एकता के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता की घोषणा की है। मैं उनके इस कदम का तहे दिल से स्वागत करता हूं। अब तक हुर्रियत से जुड़े 12 संगठन अलगाववाद से अलग हो चुके हैं और भारत के संविधान पर भरोसा कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने की जीत है।”

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कई अलगाववादी संगठनों ने हुर्रियत कांफ्रेन्स से नाता तोड़ा है।

Next Post

टैरिफ पर 90 दिनों के विश्राम से राहत में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Fri Apr 11 , 2025
मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन को छोड़कर अन्य देशों पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों तक के लिए स्थगित रखने के निर्णय से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार ने राहत की सांस ली और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स […]

You May Like