पीएम सड़क योजना के तहत बोरिया जागीर से शाहपुर मार्ग की हालत बिगड़ी, आवागमन में बढ़ी परेशानी


बेगमगंज: सुल्तानगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बोरिया जागीर से शाहपुर तक बना मार्ग रायसेन जिले को सागर जिले से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लगभग दो माह पूर्व इस सड़क पर मरम्मत कार्य के तहत डामरीकरण और कई स्थानों पर पेचवर्क किया गया था।वर्तमान में सड़क की स्थिति फिर से खराब नजर आ रही है। कई हिस्सों में गिट्टियां उखड़कर फैल गई हैं, जिससे मार्ग असमतल हो गया है।

इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।खमरिया गांव निवासी विनीत खरे के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मार्ग की समुचित मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में गंभीर घटनाओं की आशंका बनी रह सकती है। स्थानीय लोगों ने सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

Next Post

माधवपुर प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था से बच्चे खिन्न

Tue Dec 16 , 2025
चंदला: लवकुशनगर बीआरसी अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर की प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी है। बच्चों का कहना है कि उन्हें मैन्यू के अनुसार भोजन नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है।छात्र-छात्राओं के अनुसार कई बार लगातार तीन दिनों तक केवल चावल […]

You May Like