ग्वालियर: सीएम के आने से पहले पुलिस एक्शन मोड में है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने चार घंटे में 257 बदमाश पकड़े हैं। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है उनसे पूछताछ की गई। – ग्वालियर में दो दिन बाद सीएम डॉ. मोहन यादव की विजिट है।
उससे पहले ही पुलिस एक्शन मोड़ मे है। पुलिस ने रात भर कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान सिर्फ चार घंटे में पुलिस ने 257 बदमाशों स्थायी व गिरफ्तारी वारंटी को पकड़कर हवालात भेजा है।
