एमआर-9 पर तोड़फोड़ चल रही थी, इधर नायब तहसीलदार पर दर्ज हो गई एफआईआर

इंदौर. नगर निगम की टीम बुधवार को एमआर-9 रोड पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई में जुटी थी, इसी बीच उसी इलाके में एक अलग ही मामला चर्चा में आ गया. देवास जिले के बागली में पदस्थ नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा के खिलाफ एमआईजी थाने में विवाद के बाद एफआईआर दर्ज की गई.

हर्षा वर्मा एमआर-9 रोड पर ही रहती हैं. बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वे रूट बदलकर अपने घर से निकलीं, तभी मालवीय नगर क्षेत्र में गाड़ी निकालने को लेकर एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने थाने का रुख कर लिया. एमआईजी पुलिस ने पहले नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. शाम करीब 5 बजे जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो वे भी थाने पहुंचीं और युवक के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है.

Next Post

समाजकार्य के विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान कर बनाया गया बोरी बंधान

Wed Nov 5 , 2025
खंडवा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित श्री नीलकंठेश्वर स्नाकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में अध्यनरत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं नवांकुर संस्था श्री कुनबी पटेल शिक्षण संस्था द्वारा ग्राम लोहारी में बैठक आयोजित कर बोरी बंधान कार्य कर श्रमदान किया गया। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के […]

You May Like