
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ पूरी कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। मात्र 29 वर्ष की उम्र में इस जिम्मेदारी को संभालते हुए महानआर्यमन एमपीसीए के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। उनके नेतृत्व में क्रिकेट के क्षेत्र में नए अवसर और बेहतर व्यवस्थाओं की उम्मीद जताई जा रही है।
