मंत्रालय में आयोजित होगी टीप लेखन प्रतियोगिता

भोपाल: मंत्रालय सेवा अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने एक अनूठी टीप लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य मंत्रालयीन कार्यप्रणाली में दक्षता और स्पष्टता को बढ़ावा देना है। संघ का कहना है कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की कुशलता का सर्वोत्तम आकलन उसकी फाइल पर लिखी गई टीप से ही होता है।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिभागियों को नियुक्ति वर्ष के आधार पर चार समूहों—1985-1995, 1996-2005, 2006-2015 और 2016-2025—में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक काल्पनिक प्रकरण दिया जाएगा, जिस पर उन्हें टीप लिखनी होगी।

न्यूनतम उपसचिव स्तर के अधिकारी इस प्रकरण का निर्माण करेंगे और वही निर्णायक मंडल में शामिल होकर प्रस्तुत टीपों का मूल्यांकन करेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता निशुल्क होगी और इसमें भाग लेने के लिए आवेदन 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

Next Post

त्योंथर विधायक ने सुनी जनता-जनार्दन की समस्याएं

Tue Sep 2 , 2025
रीवा। विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने त्योंथर विश्राम गृह में नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनकर, तत्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता,उनकी बाते,और भावनाएं,शासन की दिशा-दृष्टि को वास्तविकता से जोडऩे का कार्य करती है. जन सुनवाई के दौरान जनता से हुआ संवाद हमें नीतियों […]

You May Like