श्रीनगर, 07 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमलों के बाद बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात से भारी गोलाबारी कर रहा है जिसमें पुंछ और तंगधार में 15 निर्दोष लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गये।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाकिस्तानी चौकियों पर हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
सेना ने कहा है कि हताश पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में नागरिक ठिकानों और आबादी को निशाना बनाकर फायरिंग की है। सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का करारा जवाब दे रही है।
इससे पहले, देर रात के बाद ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।
