विकास मिश्रा बने सीधी कलेक्टर, हितिका वसाल को गुना एसपी की जिम्मेदारी

भोपाल: राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए सीधी और गुना जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सीधी के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को हटाने के बाद उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सीधी जिले के नए कलेक्टर के रूप में वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को पदस्थ किया गया है। वहीं गुना जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर श्रीमती हितिका वसाल को नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और व्यवस्था सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नए अधिकारियों से जिलों में बेहतर प्रशासन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

हजारों भक्तों ने किया मां बगलामुखी को नमन

Sun Mar 22 , 2026
नलखेड़ा:चैत्र नवरात्रि के चलते सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं की श्रद्धा व आस्था का महासैलाब उमड़ा. रविवार को माता मंदिर पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. इस दौरान भक्तों ने माता के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन किए.श्रद्धालु मंदिर परिसर के अंदर और […]

You May Like

मनोरंजन