इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन इसी साल के अंत तक प्रारंभ होगा

इंदौर: इंदौर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन, जो सुपर कॉरीडोर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक इसी साल के अंत तक प्रारंभ हो जाए. इससे इंदौर शहरवासियों को पूर्ण मेट्रो ट्रेन सुविधा मिल सकेगी.यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री भोपाल मेट्रो ट्रेन के कार्यों का बारीकी से मुआयना करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने इंदौर मेट्रो ट्रेन के शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी भी मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इंदौर और भोपाल में विश्वस्तरीय मेट्रो ट्रेन सेवा समय पर शुरू हो, जिससे आमजन को सार्वजनिक परिवहन का एक सरल, सहज, सुगम, बेहतर और सुरक्षित माध्यम मिल सके.

Next Post

इंदौर में विकास कार्यों और वैज्ञानिक विरासत पर मंत्री विजयवर्गीय का जोर

Mon Jul 28 , 2025
इंदौर: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र-एक के वार्ड क्रमांक 15 में तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया. इस अवसर पर 11 हजार पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया गया. मंत्री ने कहा […]

You May Like