मक्सी : बुधवार 5 फरवरी 2025 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मक्सी में मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी वितरण की गई आकांक्षा मालवी, लाखन प्रजापत दोनों छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सभी छात्रों को लाइव प्रोग्राम दिखाया गया। इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की बड़ी सौगात 7000 से ज्यादा छात्रों को वितरण की, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फ्री स्कूटी आज भोपाल से इसका सीधा प्रसारण मक्सी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे बच्चों को दिखाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे एवं मुख्य अतिथि भाजपा मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोड सिंह लोधी, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
