टोक्यो, 02 जुलाई (वार्ता) दक्षिणी जापान में टोकारा द्वीप पर बुधवार को 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:26 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र 29.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 129.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
कागोशिमा प्रान्त के तोशिमा गांव में भूकंपीय तीव्रता 5 से कम थी। अन्य क्षेत्रों में जहां 3 या उससे अधिक तीव्रता दर्ज की गई। उन पर वर्तमान में निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों ने निवासियों को आगे की जानकारी और संभावित झटकों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
जून के अंत से लगातार भूकंप के झटकों ने कागोशिमा प्रान्त के तोशिमा गांव सहित टोकारा द्वीपों को हिलाकर रख दिया है।
