नेमावर रोड फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दो दमकलकर्मी झुलसे

इंदौर: नेमावर रोड स्थित एक गोदाम में रविवार की रात को लगी भीषण आग में दो दमकलकर्मी घायल हो गए। आग पर काबू पाने के प्रयास में फायर टीम को जेसीबी से दीवारें तोड़नी पड़ी, लेकिन आग अब भी धधक रही है।नेमावर रोड पर स्थित गोदाम में रविवार रात अचानक आग भड़क उठी। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी राजवीर कल्याणे गहरे धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, टीम के दूसरे सदस्य सौरभ मालवीय भी चोट लगने से घायल हो गए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने अब तक करीब पांचास हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की है। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोदाम का शेड पूरी तरह से धराशायी हो गया। आग बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़नी पड़ीं। बावजूद इसके, आग अब भी समय-समय पर धधक रही है।
फायर विभाग ने लोगों से प्रभावित इलाके से दूर रहने की अपील की है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Next Post

दो घरों में लाखों की चोरी

Mon Sep 22 , 2025
जबलपुर: शहर में चोर गैंग हर दिन वारदातों का अंजाम दे रही हैं। अब संजीवनी नगर और पनागर में दो घरों से चोर जेवर नगदी समेत लाखों का माल ले गए। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शुभम माझी 32 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like