
ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज का 49वां अवतरण दिवस मुनिराजों के साथ सन्मति सुबल वर्षायोग समिति एवं सकल जैन समाज ने नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया। आचार्यश्री के अवतरण दिवस सहस्त्र नाम विधान ओर संगीतमय गुरुपूजन भक्तों ने झूमते हुए किया। आचार्यश्री के अवतरण दिवस पर दिल्ली, कोलकाता, भिंड, भोपाल, रांची, आष्टा, आगरा, आदि जगहों से गुरुभक्त आए। आचार्य सुबल सागर के 49वाँ अवतरण दिवस पर सुबह आचार्यश्री को मुनिराजों ने सामूहिक रूप से शास्त्र भेंट किया। वही आचार्यश्री के अवतरण दिवस पर गुरुभक्तों ने भजनों पर झूमते हुए अलग अलग पूजन की थाली में जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, धूप, दीप, फल अष्ट द्रव्य से पूजा की।
