कर्मचारियों ने पार्षदों के साथ मिलकर निगम मुख्यालय के गेट पर जड़ा ताला

वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों का प्रदर्शन

 

जबलपुर। सुहागी और रांझी के आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को क्षेत्रीय पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों के समूह ने नगर निगम मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं बैठकर निगम प्रशसान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हंगामा की सूचना मिलने के बाद मौके पर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे जिस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मांगों में सफाई कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर भुगतान करने, सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी की दर से भुगतान करने, ठप्प पड़ी सफाई व्यवस्था सुधारने, क्षेत्र में रूके हुए कार्य को शुरू करने, रांझी व सुहागी की उखड़ी सड़कों का पुर्ननिर्माण करने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों में सुधार जल्द से जल्द करने की बात शामिल थीं।

4 माह से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

इस मौके पर पार्षद रामकुमार यादव, लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, मथुरा प्रसाद चौधरी, कमलेश सिंह, पूर्व सरपंच राजेश यादव ने बताया कि रांझी व सुहागी जोन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है न तो क्षेत्र की नालियां साफ हो रहीं हैं और न ही कचरा उठ रहा है आलम ये है कि चारों तरफ गंदगी परसी हुई है। इसकी मुख्य वजह सफाई कर्मचारियों को बीते 4 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है इस कारण कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के सामने अब घर चलाने का संकट भी खड़ा हो गया है। पार्षदों का आरोप था कि रांझी एवं सुहागी क्षेत्र के निर्माण कार्य भी ठप्प हो चुके हैं। क्षेत्र की सड़कें उखड़ रही हैं, सड़कों पर स्ट्रीट लाईट भी बंद पड़ी हंै।

Next Post

कंट्रोल दुकानों में लटके ताले सोसायटी सेल्समेन, सहायक प्रबंधक, ऑपरेटर हड़ताल पर

Mon Sep 15 , 2025
ब्यावरा। अपनी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सोसायटियों में कार्यरत सेल्समेन, सहायक समिति प्रबंधक, ऑपरेटर कामकाज बंद कर 8 सितंबर से हड़ताल पर है. हड़ताल से सर्वाधक प्रभावित उपभोक्ता हो रहे है जिनको कंट्रोल दुकाने बंद होने से राशन नहीं मिल पा रहा है. उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना […]

You May Like