ननि आयुक्त बरसे, अवैध कालोनियों पर करो कार्रवाई

रीवा। नगर निगम आयुक्त ने निर्माण कार्यो एवं सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणो की समीक्षा की. अवैध कालोनी को लेकर जोनल अधिकारी क्रम 1 को फटकार लगाते हए स्पष्टीकरण मांगा. आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने

शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली. अवैध कालोनी की समीक्षा में जोन क्र. 01 द्वारा संतोषजनक कार्य न किये जाने पर फटकार लगाते हुये नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही 13 अवैध कालोनियों पर जोनल अधिकारी द्वारा कार्यवाही न किये जाने के कारण सभी जोन को बची हुई अवैध कालोनियों का प्रकाशन समय पर कराये जाने के निर्देश दिये गये. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चोरहटा तालाब का सौन्दर्यीकरण कराये जाने की कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये. नगर निगम की विल्डिंगों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाये जाने के निर्देश दिए गये.

Next Post

वेल्डिंग के दौरान आग लगने से बाइक जलकर खाक

Mon Apr 21 , 2025
पिपलियामण्डी। वेल्डिंग कराने आए एक युवक की बाइक में आग लग गई, कुछ देर में ही बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। रविवार शाम छह बजे करीब बरखेड़ापंथ निवासी युवक बाइक की स्टेण्ड को सही करने के लिए वेल्डिंग कराने रेलवे ब्रिज के नीचे सत्तार मन्सूरी की दुकान पर […]

You May Like