किसान चिंता नहीं करे, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में आपके साथ 

रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन पर बंजली हवाईपट्टी पर पहुंचे। यहां उनका जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वहीं जिले के किसानों ने स्वागत किया एवं अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए दी गई राहत राशि के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। मुख्यमंत्री द्वारा काफ सिरप से बच्चों की मौत पर कुछ नहीं बोला गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को शहर में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम आए थे। बंजली हवाई पट्टी पर प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वहीं जिले के किसानों ने स्वागत किया एवं अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए दी गई राहत राशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौान उपस्थित किसानों में ग्राम कमलाखेड़ा तहसील पिपलोदार, रतलाम शहर के ग्राम सेजावता कालुखेड़ी, तहसील जावरा के की राहत राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई है। किसानों ने कहा कि राहत राशि मिलने से संकट की घड़ी में आर्थिक संबल मिला है । मुख्यमंत्री ने किसानो से कहा कि आप चिंता नहीं करे, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में आपके साथ है।

इसके बाद सीएम का काफिला सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम पर पहुंचा। यहां काटजू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नव निर्मित ‘संघ शताब्दी सभागारÓ का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामाजिक संस्थाएं समाज के सहयोग से सामुदायिक महत्व के कार्यों का संपादन और अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती हैं। समाज के सहयोग से कई स्थानों पर मंदिर, शालाओं और अन्य सामुदायिक महत्व के भवनों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा इस दिशा में की जा रही पहल और जनसामान्य द्वारा इसके लिए दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के आधुनिक विश्वकर्मा हैं। उनके नवाचार और विकास के कार्य आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश ने नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन हुआ है, हमें इसे विस्तार देना है। कार्यक्रम को विद्या भारती के मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा, विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र सखलेचा, विद्या भारती मालवा प्रांत के अध्यक्ष प्रकाश धनखड़ ने भी संबोधित किया।

Next Post

छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत है सरकारी हत्या : कमलेश्वर

Fri Oct 10 , 2025
सीधी।छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति ( सीडब्ल्यूसी) सदस्य कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ़ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकारी हत्या है। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने दायित्व का […]

You May Like