बस चालक की लापरवाही से आटो चालक घायल 

भोपाल, 18 जनवरी. शाहजहांनाबाद इलाके में एक बस चालक की लापरवाही के चलते बैटरी आटो ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मंसूर खान (35) हाउसिंग बोर्ड कालोनी निशातपुरा में रहते हैं और मीडियाकर्मी हैं. उनके पिता मुस्सू खान बैटरी आटो चलाते हैं. शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके पिता के एक्सीडेंट की सूचना मिली तो वह काला दरवाजा बस स्टाप शाहजहांनाबाद पहुंचे. यहां उनके पिता घायल अवस्था में पड़े हुए थे. पूछताछ में पिता ने उन्हें बताया कि बैटरी आटो लालबस से टकरा गया था, जिससे उसका साइड ग्लास टूट गया. इस पर बस कंडक्टर ने 140 रुपये की मांग की थी. बैटरी चालक ने उसे 70 रुपए का भुगतान किया था, जिसके बाद बस चालक ने उनके बैटरी आटो की चाबी निकाल ली और बस में जाकर बैठ गया. मुस्सू खान अपनी चाबी वापस मांगने के लिए बस में चढऩे लगे, तभी चालक ने लापरवाही से बस चला दी, जिससे मुस्सू खान बस से नीचे गिरकर घायल हो गये. मंसूर ने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और बाद में थाने जाकर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

Next Post

आटो चालक के साथ शराब के लिए अड़ीबाजी 

Sat Jan 18 , 2025
भोपाल, 18 जनवरी. गौतम नगर में रहने वाले एक आटो चालक पर बदमाश और उसके साथी ने शराब के लिए अड़ीबाजी की और रुपये नहीं देने पर मारपीट कर दी. बदमाशों ने छुरी से हमला करने की धमकी दी थी, इसलिए फरियादी ने तीन दिन बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like