स्वच्छता अभियान में एसपी ने किया श्रमदान

सीहोर। स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए शनिवार को पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चालया गया. एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया. इस अभियान में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के साथ एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहरा, यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़, अजय भिरे, प्राची राजपूत ने भी सहभागिता दर्ज कराई.

 

Next Post

नपाध्यक्ष ने 39 तीर्थयात्रियों का स्वागत कर किया रवाना

Sun Jun 14 , 2026
सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर के 39 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु रवाना हुए. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से […]

You May Like