चावल, चीनी मजबूत, गेहूं के भाव टूटे, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी भी मजबूत हुई। गेहूं की कीमतों में गिरावट रही। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये बढ़कर 3,852 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं का भाव छह रुपये घटकर 2,838 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटा भी सात रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। तुअर दाल की औसत कीमत 28 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 17 रुपये और मूंग दाल 12 रुपये मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 15 रुपये और उड़द दाल की नौ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 48 रिंगिट टूटकर 4,005 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.84 प्रतिशत की गिरावट में 60.16 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 70 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल भी 14 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल 42 रुपये और वनस्पति 16 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल आठ रुपये और सोया तेल चार रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। चीनी चार रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

Next Post

शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली

Thu Feb 26 , 2026
मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स सुबह के कारोबार में एक समय 303 अंक की बढ़त में था, लेकिन दोपहर बाद 305 अंक से ज्यादा उतर गया। अंत में […]

You May Like

मनोरंजन