शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली

मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स सुबह के कारोबार में एक समय 303 अंक की बढ़त में था, लेकिन दोपहर बाद 305 अंक से ज्यादा उतर गया। अंत में यह 27.46 अंक (0.03 प्रतिशत) टूटकर 82,248.61 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक उतार-चढ़ाव से होता हुआ अंत में 14.05 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 25,496.55 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा।

मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.69 प्रतिशत चढ़ गया। निफ्टी स्मॉलकैप-50 सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही। ऑटो, सार्वजनिक बैंक, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी, मीडिया और वित्तीय कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स में बीईएल का शेयर करीब सवा दो प्रतिशत चढ़ गया। अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत मजबूत हुए। भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाटा स्टील औरर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे।
ट्रेंट का डेढ़ प्रतिशत से अधिक टूट गया। इटरनल और पावरग्रिड के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Next Post

दूरसंचार कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व 34 अरब डॉलर के पार: रिपोर्ट

Thu Feb 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घरेलू दूरसंचार कंपनियों का राजस्व साल-दर-साल आठ प्रतिशत बढ़कर 34 अरब डॉलर (लगभग तीन लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। पूंजी बाजार एवं निवेश समूह सीएलएसए की एक रिपोर्ट में भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के […]

You May Like