सीएम डॉ यादव ने इंदौर के शिप्रा ग्राम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों संग सुना ‘मन की बात’


भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशिष्ट राष्ट्रीय कार्यक्रम मन की बात का श्रवण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के शिप्रा ग्राम में किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा समाज, संस्कृति, नवाचार और विकास से जुड़े विषयों पर रखे गए विचार जनसामान्य के लिए मार्गदर्शक हैं।ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Next Post

शराबी ने मूर्ति की खंडित, श्रद्धालुओं में आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिलगड़ा गौमुखधाम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शराब के नशे में चूर एक युवक ने मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया। जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश भड़क गया‌।‌ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ मूर्ति […]

You May Like