कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी 27 लाख और बाइक लेकर फरार

इंदौर: तिलक नगर क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी 27 लाख लेकर फरार हो गया. आरोपी रकम के साथ ही वह ऑफिस में काम करने वाले दोस्त की बाइक भी ले गया और बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया. मामले में कंपनी के इंजीनियर ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है.

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि स्कीम नम्बर 140 में रहने वाले शिकायतकर्ता पंकज कनोजिया ने भगवान गुर्जर निवासी ग्राम खंदेवत जिला टोंक राजस्थान) पर चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है. पंकज वेल्जी रत्ना सोरठिया इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं और बृजेश्वरी एक्सटेंशन स्थित ऑफिस में पदस्थ हैं. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश सरोठिया ने कंस्ट्रक्शन साइट्स पर लेबर का पेमेंट बांटने के लिए पंकज को 27 लाख दिए थे, जो उसने ऑफिस के कबर्ड में रखे थे. पंकज किसी काम से सेलून जाने के लिए ऑफिस से बाहर गया था.

वापस लौटने पर उसे रुपये से भरा बैग गायब मिला. महिला कर्मचारी से पूछताछ करने पर पता चला कि कर्मचारी भगवान गुर्जर बैग लेकर गया था. भगवान ने ऑफिस बॉय सुनील पंवार की बाइक भी कुछ देर के लिए मांगी थी, लेकिन वह लौटा ही नहीं. जब पंकज ने भगवान के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला. घटना की जानकारी कंपनी के अन्य कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद तिलक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उसे पकड़ने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है. पुलिस अब आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना है.

Next Post

मुख्यमंत्री रेखा गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, श्री भूपेंद्र गोठवाल, श्री सतीश जैन आदि मौजूद रहे। मंदिर […]

You May Like