कांग्रेस कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग को जोड़ने की रणनीति 

संविधान बचाओ यात्रा और पटेल, नेहरू के बीच मदभेद के झूठ पर चर्चा

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। अहमदाबाद अधिवेशन में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। मुख्य रूप से आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में गुजरात चुनाव , पिछड़ा वर्ग और पटेल , नेहरू के बीच मतभेद के झूठ को लेकर चर्चा  की गई है। कल कांग्रेस अधिवेशन में इसको लेकर रणनीति और प्रस्ताव किया जाएगा।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यसमिति और अधिवेशन आज से अहमदाबाद ( गुजरात ) में शुरू हुआ । पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा में संगठन से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने प्रस्ताव किया कि पार्टी दलित और अल्पसंख्यकों को ज्यादा महत्व देने के कारण ओबीसी से दूर हो गई। एक नई योजना बनाकर पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने की प्लानिंग करना होगा। इसके लिए किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है, देश में आधी आबादी पिछड़ा वर्ग की है।

आज दोपहर बैठक में वर्किंग कमेटी सदस्यों ने सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू के बीच मतभेद के झूठे प्रचार के खिलाफ इतिहास के तथ्यों के आधार पर प्रतिकार किए जाने का प्रस्ताव रखा । मजबूती के साथ देश में प्रचार करने की रणनीति अपनाने पर चर्चा हुई।

2027 में गुजरात चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आक्रमक रणनीति के साथ लड़ने की बात की गई।

कांग्रेस गुजरात से एक बार फिर संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत पार्टी गुजरात से ही करेगी , जिसमें आने वाले 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव केंदित रहेगा।

इसके अतिरिक्त बैठक में वक्फ बोर्ड, महंगाई, शिक्षा नीति, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर भी विचार किया गया।

आज राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिनिधियों के समक्ष कुछ प्रस्ताव और मुद्दों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

आज बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा सभी प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मुख्य रणनीतिकार जयराम रमेश ने बैठक में मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी।

Next Post

निकाह के 3 दिन बाद पत्नी के पहले पति ने चाकू से किया हमला

Tue Apr 8 , 2025
उज्जैन। निकाह के तीन दिन बाद मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर पत्नी के पहले पति और देवर ने चाकू से हमला कर दिया। निकाह से 3 दिन पहले ही युवक के परिजनों ने हमले की आशंका जताकर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। तोपखाने में रहने […]

You May Like