निकाह के 3 दिन बाद पत्नी के पहले पति ने चाकू से किया हमला

उज्जैन। निकाह के तीन दिन बाद मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर पत्नी के पहले पति और देवर ने चाकू से हमला कर दिया। निकाह से 3 दिन पहले ही युवक के परिजनों ने हमले की आशंका जताकर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था।

तोपखाने में रहने वाले रईस पिता अजीज दो बच्चों का पिता है। कुछ साल पहले उसकी पत्नी का इंतकाल हो गया था। वहीं क्षेत्र में ही रहने वाली खुर्शीद बी का निकाह 2017 में अमजद उर्फ गब्बर से हुआ था। बेटी का जन्म होने पर खुर्शीद को पति और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। खुर्शीद ने 2023 में पति से तलाक ले लिया था और बेटी को लेकर मायके आ गई थी। इस बीच रईस और खुर्शीद के परिवार ने दोनों का रिश्ता तय किया ताकि उनके बच्चों का भविष्य संवारा जा सके। खुर्शीद का रिश्ता तय होने की खबर पहले पति अमजद को लगी तो वह धमकी देने लगा था। तीन दिन पहले खुर्शीद और रईस का निकाह हो गया। बीती रात रईस तोपखाना स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट आया था इस दौरान पत्नी के पहले पति अमजद उर्फ गब्बर ने अपने भाई रियाज के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया रईस को दो चाकू लगे हैं। लोगों की मदद से उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी लगने पर महाकाल थाना पुलिस ने चाकू बाजी का प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

वक्फ संशोधन कानून से वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा होगी : मोदी

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वक्फ संशोधन कानून के बनने के बाद वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा होगी तथा गरीब-पसमांदा मुसलमान, महिला-बच्चे, सबके हक भी महफूज़ रहेंगे। श्री मोदी ने आज रात यहां एक टेलीविजन समाचार चैनल के कार्यक्रम में वक्फ […]

You May Like