सूखी नदी में गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरी पाठक में सूखी गहरी कोपरा नदी में गिरने से घायल हुई 10 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई.ड्यूटी रत डॉक्टर पीयूष निमाड़े के अनुसार, मृतिका सपना पिता गोपाल लोधी, उम्र 10 वर्ष, निवासी बिजोरी पाठक को शुक्रवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।

परिजनों ने बताया कि बच्ची लगभग 40-50 फुट ऊंचाई से गिर गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल दमोह लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर महू में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri Jun 5 , 2026
इंदौर. जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया. मुख्य कार्यक्रम सिविल अस्पताल महू में आयोजित हुआ, जहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने ईंधन बचाने का संदेश देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारियों के […]

You May Like