माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘डोली’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का लोकगीत ‘डोली’ रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत ‘डोली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने को बहुत ही शिद्दत से बनाया गया है। इस गाने सिचुएशन बहुत प्यारा है, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बड़े कला और संगीत प्रेमी हैं, इसीलिए वे हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर फ़िल्म और गाने बनाते हैं। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘डोली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं,उनके साथ भाई की भूमिका में अंकित हैं।इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

शर्वरी ने ‘मुंजा’ के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न

Sun Jun 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी ने फिल्म ‘मुंजा’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया है। हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर मुंजा की 100 करोड़ की सफलता और एक साल पूरे होने के मौके पर, ‘बेला’ के किरदार से दिल जीतने वाली शर्वरी ने अपने फैंस के लिए एक यादगार […]

You May Like