टीवीएस क्रेडिट का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 240 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका कर के बाद का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में उसकी कुल आय 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 1710 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने बताया कि फेस्टिव सीजन, बढ़ी हुई खपत और आकर्षक उपभोक्ता ऑफर्स ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ऋण की मांग को प्रोत्साहित किया। टीवीएस क्रेडिट ने विशेष रूप से उपभोक्ता ऋण और वाहन वित्त में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाया। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 16 लाख नए ग्राहकों को ऋण उत्पाद वितरित किए, जिससे ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.8 करोड़ तक पहुंच गई। यह अब तक की सबसे अधिक तिमाही ग्राहक वृद्धि है।
टीवीएस क्रेडिट अपने उत्पाद पोर्टफोलियो, वितरण नेटवर्क, डिजिटल परिवर्तन, ग्राहक अनुभव और परिचालन दक्षता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का लक्ष्य वित्तीय सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है, जिससे भारत के विविध ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Next Post

बायईजी के संस्थापकों ने लाॅन्च किया ग्लैमजी

Tue Jan 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) दक्षिण भारत के क्षेत्रों में सौंदर्य और स्वास्थ्य की पहुंच को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से बायईजी के संस्थापकों ने एक ब्यूटी ओमनीचैनल प्लेटफ़ॉर्म ग्लैमजी को लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह प्लेटफ़ॉर्म ऑफलाइन स्टोर्स और एक […]

You May Like