
बालाघाट। जिले के शासकीय स्वास्थ्य विभाग में कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे चल रहे है। जहां पर ना ही तो डॉक्टर है और ना ही फार्मासिस्ट सेवा दे रहे है। नर्सो के भरोसे केंद्र होने से वहां की व्यवस्था चरमरायी हुई है। यहां तक की मरीजों के सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां पर एक्सपायरी तारीख की दवाईयों का स्टॉक रखा जा रहा है। यह सब बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के द्वारा गत दिनांक 22 नवम्बर को किए गए उनके ही विधानसभा क्षेत्र के जाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक विधायक अनुभा मुंजारे क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाम पहुंची। जहां का उन्होने निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें पता चला कि यहां पर कोई डॉक्टर पदस्थ नहीं है और ना ही फार्मासिस्ट है। दवाईयों का अवलोकन करने पर पाया गया कि फोलिक एसिड सहित कुछ दवाईयों की तारीख निकल गई है अर्थात वह एक्सपायरी डेट की है। नर्स के भरोसे अस्पताल चल रहा है। जिसको लेकर उन्होने नाराजगी जतायी और मामले को काफी गंभीर कहा।
विधायक ने कहा कि मेडीकल दूकानों में एक्सपायरी डेट की दवाईयों का होना होता है लेकिन यहां तो शासकीय अस्पताल में ही एक्सपायरी डेट की दवाई रखी गई है। इसका उपयोग मरीजों को हो जाये तो उनके साथ अप्रिय स्थिति बन सकती है। इसके लिये स्वास्थ्य प्रबंधन पूरी तरह से जिम्मेवार है। मरीजों की सेहत के साथ इस तरह से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामले में जिम्मेवार प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगो की सेहत की चिंता करना हम सभी का दायित्व है। स्वास्थ अमला का इसमें अहम योगदान है। जिसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विधायक मुंजारे के निरीक्षण के दौरान इन दवाइयां की हो चुकी थीं एक्सपायरी डेट
1- फोलिक एसिड टैबलेट
2.- रेबीज वैक्सीन 6/25 एक्सपायर
3.- एटोफिलाइन सिरप 11/25 एक्सपायर
4.- हेल्थ बायोटेक 11/25 इसके साथ और अन्य भी दवाइयां हो चुकी एक्सपायर
इस निरीक्षण के दौरान
स्थाई जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य जाहिद खान ग्राम पंचायत जान सरपंच बलोने, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर, सहित अन्य कार्यकता, ग्रामीण जन समर्थन उपस्थित रहे।
