जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत फिनिक्स पोल्ट्री की यूनिट सूरतलाई नटखट मंगेला रोड में डिपो से हटाए गए चौकीदार ने पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। कर्मचारियों को धमकाया, तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट कर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक मणि श्रोती पिता आर पी श्रोती निवासी पीएनटी कॉलोनी जसूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फिनिक्स पोल्ट्री की यूनिट सूरतलाई नटखट मंगेला रोड में संस्थान का डिपो है।
यहां पर संस्थान की लगभग 14 गाडियां खडी होती हैं। संस्थान की ओर से रोजनदारी (मजदूरी) पर किशन लाल चडार को 350 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर अस्थाई चौकीदार रखा गया था। संस्थान के अंदर दो कमरे अस्थाई रूप से रुकने के लिये दिये गये थे। आचरण एवं कार्यशैली अच्छी न होने की वजह से उसे 18 नवम्बर 25 को संपूर्ण मजदूरी का हिसाब कर कार्य करने से मना कर दिया उसे मकान खाली करने को बोला जिस पर उसने मुझे झूठे केश में फंसाने की धमकी देने लगा।
जिसकी शिकायत 25 नवम्बर को थाने में की गई थी। 9 दिसम्बर को कर्मचारियों के द्वारा उसे बाहर कर अपना ताला लगा दिया था। शाम करीब साढ़े छह बजे ड्राइवर परियट के गुड्डू सुल्लन (गुरुदयाल यादव) एवं उसके अन्य साथियों को बुला कर मुख्य गेट का ताला तोडऩे का प्रयास किया जिससे संस्थान में नुकसान हुआ। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
