जबलपुर: मदन महल थाना स्नेह नगर में तत्वों ने ट्रांन्सपोर्ट कारोबारी की कार में तोडफ़ोड़ की। पथराव कर कांच तोड़ दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभिलाष श्रीवास्तव निवासी स्नेह नगर ट्रान्सपोर्ट का व्यवसाय करते है। पत्नि दीप्ती श्रीवास्तव के साथ अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 5643 से एक शादी समारोह में गया था और रात्रि 11 बजे करीब अपनी कार अपने घर के सामने गेट के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया।
रात्रि करीब 11:50 बजे बाहर कुछ टूटने की आवाज सुनाई पड़ी तो पत्नि दीप्ती के साथ घर के बाहर आकर देखा तो खड़ी कार में अज्ञात व्यक्ति जान बूझकर उतावलेपन से पत्थर पटककर कार का पीछे का कांच तोड़ दिया और और पत्थर कांच तोडक़र अन्दर सीट में पड़ा था जिससे कार का काफी नुकसान हुआ इसके पूर्व में भी 1 दिसम्बर को भी कार का कांच तोड़ा गया था।
