पाकिस्तान अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ बहु-प्रारूप श्रृंखला खेलेगा

लाहौर, 07 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली बहु-प्रारूप श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ अक्टूबर से शुरु होने वाली बहु-प्रारूप श्रृंखला की घोषणा की हैं। इस दौरे में दो टेस्ट मैच होंगे। इसके जरिए दोनों टीम 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगी। दक्षिण अफ्रीका 2023-25 संस्करण जीतकर वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता है।

पहला टेस्ट मैच लाहौर में (12-16 अक्टूबर) और दूसरा टेस्ट रावलपिंडी (20-24 अक्टूबर) खेला जायेगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेंगी। रावलपिंडी में पहला टी-20 मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद श्रृंखला के बाकी दो मैच 31 अक्टूबर और एक नवंबर को लाहौर में खेले जाएंगे।

एकदिवसीय मैच चार, छह और आठ नवंबर को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले जायेंगे। यह मैदान 17 साल बाद किसी एकदिवसीय मैच की मेजबानी करेगा, पिछली बार 2008 में पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमें चार साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेंगी। दक्षिण अफ्रीका को 2021 में अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। एकदिवसीय टीम इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देश में थी, जहां वे न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार गए थे।

Next Post

करोड़ों की सड़क कुछ ही दिनों में ध्वस्त,जनता त्रस्त

Sun Sep 7 , 2025
कटनी: विजयराघवगढ़ कन्हवारा से सलैया–पडखुरी होते हुए विजयराघवगढ़ तक का मुख्य मार्ग बनने के कुछ ही दिनों में गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात में हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। कभी भी कोई बडी दुर्घटना दस्तक दे सकती […]

You May Like