4 दरिंदो ने नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप 

सीधी। नाबालिग छात्रा के साथ चार दरिंदों द्वारा तीन दिनों तक गैंगरेप किया जाता रहा। जब दरिंदगी की हद पार हो गई तो पीडि़ता ने अपने घर में परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने जमोड़ी थाना पीडि़ता को ले जाकर चारों आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस इस घटना के सामने आते ही फरार हुए चारो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में लगातार दबिश दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग स्कूल में पढ़ती थी। बताया गया है कि मुख्य आरोपी द्वारा पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ अकेले में दुष्कर्म किया। बाद में उसके द्वारा अपने तीन दोस्तों को भी इसमें शामिल किया। कई दिनों तक इस तरह की घटना चलती रही। नाबालिग छात्रा डर और शर्म के कारण आरंभ में चुप रही। लेकिन बाद में मामला हद से ऊपर हो गया तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता के जमोड़ी थाना में की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज किया जाएगा। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संभावना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।

Next Post

24 घंटे में किया रेपीडो कार लूट वारदात का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 

Thu Dec 4 , 2025
खरगोन। जिले के ग्वालू घाट पर रेपीडो कार चालक के साथ हुई लूटपाट की घटना को पुलिस ने महज 24 घंटें में सुलझाते हए आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी रविंद्र वर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 दिसंबर को थाना […]

You May Like

मनोरंजन