
खरगोन। जिले के ग्वालू घाट पर रेपीडो कार चालक के साथ हुई लूटपाट की घटना को पुलिस ने महज 24 घंटें में सुलझाते हए आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी रविंद्र वर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 दिसंबर को थाना बलवाड़ा पर संजय पिता मांगीलाल वर्मा निवासी आनंद नगर इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंदौर के कुशवाह नगर से औंकारेश्वर के लिए टैक्सी बुक की थी, जिस पर मैं कुशवाह नगर से तीन सवारी बिठाकर ओंकारेश्वर के लिए निकला। इंदौर में भारत पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस डलवाकर ओंकारेश्वर जा रहे थे, इसी दौरान गवालु घाट के नीचे उतरे तो फ्रेश होने के बहाने गाड़ी को रुकवाकर कार सवार युवकों ने चाकू अड़ाकर बोला कि तेरे पास जो भी रुपए है वो दे दे, तो मेरे पास से 600 रुपए दे दिए। जब व मोबाईल मांगने लगा तो मैंने नही दिया, जिससे नाराज होकर चाकू से तीन बार वार किया। आरोपियों से बचकर मैं वहां से भागने लगा। वह तीनो व्यक्ति मेरी औरा टैक्सी कार नं. एमपी 09 एक्यू 3173 को लेकर भाग गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजी। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आरोपियो के पहचान के लिए सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाले गए। परिणामस्वरूप संदेही आकाश पिता लक्ष्मीनारायण 22/2 विशाल पैलेस टीगरिया बादशाह इंदौर एवं 02 विधिविरुद्ध बालकों को लूटी हुई कार के साथ उज्जैन के पवासा क्षेत्र नए पुल के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपियों से लूटी हुई कार, मोबाइल फोन और 600 रुपए नकद जब्त किए है। इन तीनों आरोपियों पर इंदौर एरोड्रम, बाणगंगा, परदेशीपुरा, सेंट्रल कोतवाली मल्हारगंज थानों पर भी अपराधिक मामले दर्ज पाए गए।
