हनुमान अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई 

शाजापुर। जिलेभर के हनुमान मंदिरों में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर हनुमान अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई. इस मौके पर बाबा को विशेष श्रृंगार के साथ सजाया गया और सुबह से लेकर देररात तक मंदिरों में मारूति नंदन और जय श्रीराम के जयकारे गूंजे. उल्लेखनीय है कि अष्ठमी के मौके पर अलसुबह से ही मंदिरों में हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था, जो देररात तक बना रहा. हनुमान अष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा के साथ हवन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन का दौर भी जारी रहा. शहर के प्रमुख मुरादपुरा हनुमान, डांसी हनुमान, बालवीर हनुमान, खेड़ापति हनुमान, वजीरपुरा स्थित वीर हनुमान, फूलखेड़ी हनुमान, गिरवर हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और भक्तों ने बाबा को आकर्षक ढंग से श्रृंगारित कर विशेष चौला चढ़ाया. साथ ही हनुमान मंदिरों में विराजित श्रीराम की प्रतिमाओं का भी मनोहारी श्रृंगार किया गया.

देररात तक लगा रहा भक्तों का तांता…

हनुमान अष्टमी के मौके पर मंदिरों में भक्तों का देररात तक दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा. वहीं भक्तों ने बाबा को आकर्षक ढंग से श्रृंगारित किया. इस मौके पर डांसी स्थित हनुमानजी को भक्तों ने विशेष चौला चढ़ाया. साथ ही हनुमान मंदिरों में विराजित श्रीराम की प्रतिमाओं का भी भक्तों ने मनोहारी श्रृंगार किया गया. इस दौरान भगवान श्रीराम को आकर्षक वस्त्र पहनाने के साथी चांदी का मुकुट भी पहनाया गया. मंदिरों में हनुमानजी की आरती के साथ ही श्रीराम की पूजा अर्चना कर मंगलकामनाएं की गई. मंदिरों में प्रसादी के रूप में खीर, बंूदी के लड्डू, जलेबी आदि का वितरण किया गया.

Next Post

वेतन नहीं मिलने से माचलपुर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर नगर की सडक़ो, गली-मोहल्लो में बिखरा कचरा

Fri Dec 12 , 2025
माचलपुर/ब्यावरा। विगत 3 माह से वेतन नहीं मिलने तथा अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद माचलपुर के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण नगर की सडक़ो, गली-मोहल्लो में कचरा बिखरा रहा. नागरिकों को आवागमन […]

You May Like