महापुरूर्षो की प्रतिमाओं की करते रहेंगे साफ़-सफाई

विधायक रामनिवास शाह की उपस्थिति में महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष साफ -सफाई कर चलाया गया स्वच्छता अभियान
सिंगरौली: सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज अल सुबह चौपाटी में भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा एवं उसके आसपास की साफ-सफाई करते हुये मीडिया कर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कहा जल संरक्षण को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। साथ ही साफ -सफाई के दौराने सफाईकर्मी को अपने हॉथों से चाय पिलाई और सफाई कर्मी का मान बढ़ाया।

वही इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मियों को दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि दिये। जिसे विधायक को सफाई कर्मी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित लोगों के समक्ष विधायक ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। ना हम गंदगी करेंगे ना ही लोगों को करने देंगे। साथ ही घर से निकलने वाले कचरे को खुले में नही फेंकेंगे, कचरा वाहन में ही देंगे, विरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष दिलाई शपथ ।

Next Post

सरई पुलिस ने दुधमनिया नर्सरी के पास युवक से जब्त किया डेढ़ किलो गांजा

Sat Apr 5 , 2025
सिंगरौली: सरई पुलिस ने दुधमनिया गांव के नर्सरी के समीप सड़क के किनारे गांजा लेकर विक्री करने जा रहे एक युवक को दबोचते हुये उसके कब्जे से 1 किलो 460 ग्राम गांजा जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।ग्राम दुधमनिया में नर्सरी के […]

You May Like

मनोरंजन