मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पैतृक गांव नेमरा में किया झंडोत्तोलन

रांची, 15 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने समस्त झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान रांची में झंडोतोलन करते थे लेकिन इस बार शिबू सोरेन के श्राद्ध के कारण वह अपने गांव नेमरा में है और मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल ने इस बार झंडोतोलन किया है।

 

Next Post

नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं, बिजली और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये की घोषणा

Fri Aug 15 , 2025
पटना, 15 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं, स्वास्थ्य, बिजली और उद्योग क्षेत्र के लिये कई घोषणायें की। श्री कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि […]

You May Like