नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं, बिजली और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये की घोषणा

पटना, 15 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं, स्वास्थ्य, बिजली और उद्योग क्षेत्र के लिये कई घोषणायें की।

श्री कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद समाज के हर वर्गों के विकास के लिये कई कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं, जिसका लाभ आम लोगों को भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों के लिये आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को बड़ी राहत देते हुये प्रारंभिक स्तर के परीक्षा का शुल्क घटा कर मात्र सौ रुपये किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिये अब परीक्षार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

श्री कुमार ने कहा कि घरेलु उपभोक्ताओं के लिये 125 यूनिट बिजली निःशुल्क देने की योजना शुरू की जा चुकी है। अब सोलर पॉवर पैनल हर इच्छुक परिवारों के घर में बिलकुल निःशुल्क लगाया जायेगा। पूर्व में सोलर पॉवर पैनल लगाने के लिये सरकार की ओर से अनुदान दी जाती थी।

Next Post

शारिक मछली पर आरोप: पूर्व सैनिक को 16 घंटे बंधक बनाया, फिरौती वसूली

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल। एमडी तस्कर यासीन मछली के बाद अब उसका चाचा शारिक मछली भी विवादों में है। रेलवे के पूर्व सैनिक राजेश तिवारी ने अशोका गार्डन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शारिक ने उन्हें अगवा कर हथाईखेड़ा स्थित फार्महाउस में 16 घंटे तक बंधक बनाए रखा, बेरहमी से […]

You May Like