सरई पुलिस ने दुधमनिया नर्सरी के पास युवक से जब्त किया डेढ़ किलो गांजा

सिंगरौली: सरई पुलिस ने दुधमनिया गांव के नर्सरी के समीप सड़क के किनारे गांजा लेकर विक्री करने जा रहे एक युवक को दबोचते हुये उसके कब्जे से 1 किलो 460 ग्राम गांजा जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।ग्राम दुधमनिया में नर्सरी के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री के लिए रखा है।

मुखबिर की सूचना दर्ज कर पुलिस टीम रवाना किया। जहां आरोपी सुन्दरालाल जायसवाल पिता हीरामण जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ककरसिहा के हाथ में लिये पन्नी की तलाशी ली गई। पन्नी के अन्दर कुल 1 किलो 460 ग्राम कुल कीमत 15 हजार रूपये अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

Next Post

वक्फ विधेयक का सर्मथन करने पर शाहनवाज हुसैन को मिली जान मारने की धमकी

Sat Apr 5 , 2025
समस्तीपुर, 05 अप्रैल(वार्ता) वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को जान मारने की धमकी मिली है। श्री हुसैन ने शनिवार को समस्तीपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इसका स्वयं खुलासा करते हुए बताया कि […]

You May Like