ग्वालियर:राष्ट्रीय सवर्ण परिषद, मप्र द्वारा फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान अभूतपूर्व संकट का सामना करते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों यात्रियों की जीवन रक्षा करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस, सूझबूझ और राष्ट्र गौरव को समर्पित “सैल्यूट डे समारोह” का आयोजन रविवार, 04 अक्टूबर को सायं 05 बजे फ्लैग स्तंभ, थीम रोड, कटोराताल के समीप किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैप्टन मच्छार द्वारा किए गए अदम्य साहस वाले दिवस को देशभर में “सैल्यूट डे” के रूप में मनाए जाने हेतु भारत सरकार से आग्रह किया जाएगा। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद, मप्र के संरक्षक बसंत पाराशर एवं प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाठक ने सभी शहरवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और देश और सवर्ण समाज को गौरवान्वित करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करें।
