सागर। जिले के देवरी अनुभाग की बहुउद्देशीय प्राथमिक सेवा सहकारी समिति रसेना में जांच के दौरान भारी गड़बड़ी सामने आई है। कृषि विभाग के SDO कमल खरते, खाद्य विभाग की सहायक आपूर्ति अधिकारी चारु जैन और नायब तहसीलदार चंद्रभान दिवान की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समिति विक्रेता अभिषेक ढ़िमोले की दुकान पर स्टॉक से अधिक खाद्य सामग्री पाई गई। वहीं उर्वरक स्टॉक की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि
आवंटित यूरिया में पूरे 180 बैग नदारद मिले। पूछताछ में समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत ने कबूल किया कि यह यूरिया देवरी निवासी अनिल मिश्रा के घर पर रखा है।
गौरतलब है कि किसानों को उर्वरक की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है और ऐसे हालात में समिति द्वारा स्टॉक रोकना गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रबंधन को नोटिस थमा दिया गया है और कृषि व खाद्य आपूर्ति विभाग ने आगे की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
देवरी की सहकारी समिति में 180 बोरी यूरिया गायब, जांच दल ने पकड़ी हेराफेरी
