साइलेंट अटैक से किसान की मौत:बोरे खरीदने जवासा गए थे; अचानक सीने में दर्द से बेसुध होकर गिरे

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जवासा चौराहे पर किसान की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं।

जानकारी के अनुसार, अरनिया मानगिर निवासी देवीलाल (45) पिता हीरालाल नायक शुक्रवार को सुखले के बोरे खरीदने जवासा आए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई। वह पास के एक निजी क्लिनिक पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन क्लिनिक के बाहर ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर गिर पड़े।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घटनास्थल के ठीक सामने स्थित जवासा पुलिस चौकी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए देवीलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

सिटी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला साइलेंट अटैक का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

जवासा चौकी प्रभारी असलम पठान ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान अरनिया मानगिर निवासी देवीलाल नायक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

होर्मुज खोलने के लिए ईरान के पास सिर्फ 48 घंटे, फिर कहर बरपेगा : ट्रंप

Sat Apr 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दिया गया 10 दिन का समय खत्म होने में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच समझौता न होने या होर्मुज न खुलने […]

You May Like